फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जनपद न्यायाधीश ने जेल में सुविधाओं और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Sat, 01 Jul 2023 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
जेल का निरीक्षण करते जनपद न्यायाधीश सुधीर कुमार, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक
विज्ञापन
पीलीभीत। जनपद न्यायाधीश सुधीर कुमार ने शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने बैरक, किशोर बैरक, महिला बैरक, भोजनालय, अस्पताल का जायजा लिया। जेलर को मानक के अनुरूप बंदियों को सुविधाएं देेने के निर्देश दिए। आधी या फिर तीन साल की सजा काट चुके बंदियों की सूची तैयार करने को कहा। महिला बंदियों से जेल में मिल रहीं सुविधाओं के बारे में पूछा।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश ने बैरक के निरीक्षण के दौरान बंदियों से बात की। उनकी समस्याएं सुनीं और जेल अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए। महिला बंदियाें से जेल में मिल रहीं सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। डिप्टी जेलर से उन बंदियों के बारे में पूछा, जिनके जमानती या वकील नहीं है। इनकी सूची तैयार करने को कहा। अस्पताल के निरीक्षण के दौरान बीमार बंदियों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। डाॅक्टर को बीमार बंदियों के इलाज में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें