फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जज और डीएम ने कारागार का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जज और डीएम ने कारागार का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन

पीलीभीत। जिला जज सुधीर कुमार और डीएम पुलकित खरे ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया गया औचक निरीक्षण। निरीक्षण में जिला कारागार स्थित अस्पताल, कैदियों के बैरक, किशोर बैरक, महिला बैरक, पाठशाला का जायजा लिया गया। कैदियों से बातचीत भी की। उनकी समस्याओं का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बीमार कैदियों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गई। डॉक्टर को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि बीमार कैदियों की स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक को मानक के अनुरूप कैदियों को समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें