फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: संरक्षित पशु की हत्या के तीन आरोपी जिला बदर

Mon, 14 Aug 2023 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। संरक्षित पशु हत्या के तीन आरोपियों को गुंडा एक्ट की कार्रवाई के बाद छह महीने के लिए जिला बदर कर दिया गया है। रविवार को पुलिस ने तीनों को नोटिस तामील कराने के बाद जिले की सीमा से बाहर छोड़ दिया। साथ ही छह महीने तक जिले की सीमा में न आने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शेरपुरकलां निवासी शरीफ, गुड्डू, अकील के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि तीनों के खिलाफ संरक्षित पशु हत्या के कई मुकदमा दर्ज है। तीनों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई। अब एडीएम ने तीनों को छह महीने के लिए जिला बदर कर दिया। इंस्पेक्टर क्राइम उमेश कुमार ने रविवार को गांव शेरपुरकलां पहुंचकर तीनों के खिलाफ हुई कार्रवाई की लोगों को जानकारी दी। तीनों को नोटिस तामील कराकर इंस्पेक्टर क्राइम ने जिले की सीमा के बाहर ले जाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें