फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सरकारी जमीन पर निर्माण को लेकर विवाद, मारपीट-फायरिंग

विज्ञापन
बीसलपुर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती गोली लगने से घायल कौशल । संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलैंदा मेंं सरकारी जमीन पर निर्माण के विवाद में शुक्रवार को देर रात दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान मारपीट व फायरिंग हुई। इसमें दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति को गोली भी लगी। तहरीर न मिलने से दूसरे दिन देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन


बीसलपुर-शाहजहांपुर मार्ग पर ग्राम गुलैंदा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे सरकारी जमीन पड़ी है। शुक्रवार को देररात गांव का ही एक दबंग अवैध रूप से जमीन पर दीवार उठा रहा था। दीवार से गांव के ही जोगेंद्र के घर का निकास बंद हो रहा था। जोगेंद्र ने दीवार बनाए जाने का विरोध किया।
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद गाली-गलौज हुई। जिसके बाद लाठी-डंडे व धारदार चले। मारपीट में एक पक्ष के सुभाष चंद्र, कमलेश कुमार, अरविंद कुमार, गयादीन, कौशल, दूसरे पक्ष के मुनीष, जोगेंद्र, महीपाल और अनिल घायल हो गए।
विज्ञापन

कौशल गोली लगने से घायल हो गया। गोली उसकी बाई जांघ में लगी। फायरिंग से भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां से गंभीर घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस मामले की तहरीर न मिलने पर अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
ग्राम प्रधान रामप्रकाश वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग की उक्त जगह पर पहले भी दबंगों ने कई बार अवैध कब्जा करने की कोशिश की। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें