फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जंगल में डिप्टी रेंजर व वन दरोगा में विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। जंगल से घास निकासी को लेकर दियोरियो रेंज के डिप्टी रेंजर और वन दरोगा में विवाद हो गया। वन दरोगा ने घुंघचाई पुलिस को तहरीर देकर डिप्टी रेंजर पर नशे में धुत होकर मारपीट करने का आरोप लगाया। घुंघचाई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना दियोरियां रेंज जंगल की बताई जा रही है। जंगल से घास की चोरी छिपे निकासी को लेकर डिप्टी रेंजर और वन दरोगा में विवाद हो गया। चर्चा है कि दोनों में गाली-गलौज और मारपीट हुई। मामला पुलिस तक पहुंचा। वन दरोगा मंगली प्रसाद ने घुंघचाई थाना पहुंचकर डिप्टी रेंजर पर गाली-गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाया। घुंघचाई इंसपेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मंगली प्रसाद की ओर से तहरीर मिली है। जांच के लिए दरोगा को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें