पीलीभीत । केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन विधेयक लागू कर दिया है। इस विधेयक से जिले में रह रहे बंगाली समाज को नागरिकता का अधिकार मिलेगा। उन्हें नई पहचान मिल जाएगी।
जिले में राहुलनगर, चंदिया हजारा, मटैया लालपुर और अन्य स्थानों पर बंगाली समाज के लोग रहते हैं। ये लोग बंगाल विभाजन के समय विस्थापित होकर जिले में आए थे। तब से लेकर अधिकतर परिवार नागरिकता के अधिकार की मांग कर रहे थे। कुछ दिन पहले मटैया लालपुर में बंगाली समाज की समस्याओं को कार्यक्रम भी हुआ था। सोमवार को केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम की अधिसूचना जारी कर दी। इससे बंगाली समाज को फायदा होगा।
प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया। कहा है कि नागरिकता संशोधन विधेयक लागू होने से क्षेत्र के हजारों विस्थापित बंगाली नागरिकों को नागरिकता का अधिकार प्राप्त होगा। विस्थापितों की यह मांग लंबे अरसे से चली आ रही थी। विधेयक के लागू होने से बंगाली परिवारों को विस्थापितों को सरकारी योजनाओं का भरपूर लाभ मिलेगा। संवाद