फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Buduan: बर्खास्तगी के पांच दिन बाद पुलिस लाइन में तैनात बाबू ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा ये नाम

Tue, 18 Oct 2022 03:30 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज़ एजेंसी, पीलीभीत

सार

जिला हरदोई के थाना माधवपुर निवासी विजय कुमार मिश्रा पुत्र कृष्ण कुमार मिश्रा पुलिस लाइन कार्यालय में डिस्पैच बाबू के पद पर तैनात हैं। दो साल पहले वो प्रशासनिक तबादले पर यहां तैनाती पर आए थे। उन्हें एक साल गैरहाजिर और 31 बार दंडित किया गया था। अफसरों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 13 अक्तूबर को बर्खास्त कर दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस लाइन कार्यालय में डिस्पैच बाबू के पद पर तैनात हरदोई निवासी विजय कुमार मिश्रा 59 ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक साल तक गैरहाजिर और 31 बार दंडित के मामले में बाबू को बर्खास्त किया गया था। सुसाइड नोट बाबू के आवास से मिला है।

विज्ञापन


जिला हरदोई के थाना माधवपुर निवासी विजय कुमार मिश्रा पुत्र कृष्ण कुमार मिश्रा पुलिस लाइन कार्यालय में डिस्पैच बाबू के पद पर तैनात हैं। दो साल पहले वो प्रशासनिक तबादले पर यहां तैनाती पर आए थे। उन्हें एक साल गैरहाजिर और 31 बार दंडित किया गया था। अफसरों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 13 अक्तूबर को बर्खास्त कर दिया था। तब से वह अकेले ही अपने आवास में रहते थे। मंगलवार को वह काफी देर तक आवास से नहीं निकले तो लोगों को आशंका हुई और उन्होंने खिड़की से झांक कर कमरे के अंदर देखा।

विजय कुमार को फांसी के फंदे पर लटका देख लोग घबरा गए। आनन-फानन अन्य कर्मचारियों ने दरवाजा खोल कर किसी तरह से उन को फंदे से उतारा। जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर एसपी दिनेश कुमार की और एएसपी डॉ भगत रमन त्रिपाठी जिला अस्पताल पहुंचे। कोतवाल नरेश त्यागी से मामले की जानकारी कर जांच के निर्देश दिए हैं। मृतक विजय कुमार मिश्रा की आवाज से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें अकाउंटेंट का नाम लिया गया है हालांकि अभी इस मामले में अधिकारी कुछ भी नहीं बता रहे हैं।

एक अन्य बाबू ने भी की आत्महत्या की कोशिश
पुलिस लाइन में तैनात एक बाबू ने सोमवार रात शराब के नशे में हाथ की नस काट ली। बताया जा रहा है कि बाबू का उसकी पत्नी से झगड़ा हो गया था. इसके बाद उसने आत्महत्या करने के लिए नस काटी थी हालांकि कर्मचारियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अब वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
विज्ञापन

विजय कुमार एक साल तक गैरहाजिर और 31 बार दंडित थे। इसी को लेकर 13 अक्तूबर को बर्खास्त किया गया था। कमरे से सुसाइड नोट मिला है जिस पर अकाउंटेंट का नाम है। मामले की जांच कराई जा रही है। दूसरे बाबू का उसकी पत्नी से झगड़ा हो गया था। इसीलिए उसने आत्महत्या का प्रयास किया। -दिनेश कुमार पी, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें