फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ के साथ दो शावक होने की चर्चा

Tue, 20 Jun 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 मिहीलाल पर हमले की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने शव के निकट बाघ के दो बच्चे भी देखे थे। जबकि कुछ लोग दो दिन पूर्व केवल प्रसाद पर हमला करने वाला बाघ ही बता रहे हैं। सही जानकारी के लिए वनविभाग घटना स्थल पर कैमरे लगाएगा। न्यूरिया क्षेत्र के रूपपुर मरौरी निवासी केवल प्रसाद पर 18 जून को बाघ ने हमला कर मार डाला था और शव जंगल में खींचकर ले गया था। घटना के बाद माना जा रहा था कि केवल प्रसाद पर हमला करने वाला बाघ पिछले काफी दिनों से क्षेत्र में घूम रहा है। उसके एक पैर में चोट है। मंगलवार सुबह फिर मिहीलाल पर बाघ ने हमला कर दिया। माना जा रहा है कि मिहीलाल पर हमला भी उसी बाघ ने किया था, जिसने दो दिन पूर्व केवल प्रसाद को मारा था। मगर घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों का दावा है कि झाड़ियों में मिहीलाल के शव के पास बाघ के दो शावक भी मौजूद थे, जिससे यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि इस क्षेत्र में बाघिन अपने शावकों के साथ हो सकती है। वनविभाग ने हमलावर की जांच के लिए कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। डीएफओ आदर्श कुमार ने बताया कि डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के सहयोग से कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरों में फोटो कैद होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें