फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शिविर में दिव्यांग के परिजन से दुर्व्यवहार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला अस्पताल परिसर स्थित आयुष विंग में आयोजित दिव्यांग पंजीकरण शिविर में एक कर्मचारी द्वारा दिव्यांग के स्वजन से अभद्रता का मामला सामने आया। सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम गुटैया निवासी नेतराम अपने परिचित का पंजीकरण कराने पहुंचे थे। दस्तावेज की कमी पर उन्होंने संबंधित कर्मचारी से जानकारी मांगी, जिस पर कर्मचारी नाराज हो गया और बदसलूकी करने लगा। मौके पर शोर होने पर आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। शिविर में आए अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि कर्मचारी का व्यवहार अक्सर आक्रामक रहता है और वह दूर-दराज से आने वाले दिव्यांगों व उनके तीमारदारों से अभद्रता करता है। बाद में लोगों के समझाने पर कर्मचारी शांत हुआ और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई। घटना से अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। संवाद

कुरुक्षेत्र। राज्यस्तरीय बैसाखी महोत्सव में कुश्ती लड़ते नन्हे पहलवान। प्रदीप पिलानिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें