फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वार्ड नौ के 200 घरों में पहुंच रहा गंदा पानी

विज्ञापन
शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे के पास सड़क किनारे भरा पानी । संवाद
विज्ञापन
जिम्मेदारों की लापरवाही आमजन के लिए बनी समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। वार्ड नौ में तीन माह पहले पाइपलाइन में लीकेज की समस्या को नगर पालिका कर्मी अब तक दुरुस्त नहीं कर पाए हैं। इस कारण लोगों के घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। ऐसे में लोगों को काफी दिक्कत आ रही है।
शहर के टनकपुर हाईवे पर डिग्री कॉलेज चौराहे के पास वल्लभनगर कॉलोनी, नई बस्ती गौहटिया, रणजीत सिंह कॉलोनी में पिछले तीन माह से लीकेज की समस्या है। जब लीकेज हुआ था तो इसको सही करा दिया गया लेकिन कुछ दिन बाद ही फिर लीकेज शुरू हो गया।
विज्ञापन

पाइप लाइन लीकेज की वजह से वार्ड नौ के अंतर्गत आने वाले करीब 200 घरों में पिछले तीन माह से टोटियों से गंदा पानी आ रहा है। इस संबंध में वार्ड के सभासद की ओर से अधिशासी अधिकारी से शिकायत की गई, लेकिन यह बेनतीजा रही। इसके बाद कई बार नगर पालिका के चेयरमैन से भी शिकायत की गई, लेकिन इसका भी कोई नतीजा नहीं निकला। तीन माह से लोग गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार आंखें मूंदे हैं।
-
लीकेज से जगह-जगह जलभराव
डिग्री कॉलेज के पास पाइप लाइन में लीकेज की वजह से जगह-जगह जलभराव हो गया है। नाला निर्माण कार्य के चलते यह समस्या और भी बढ़ गई है। आस-पास के दुकानदारों का कहना है कि जलभराव की वजह से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
-
गंदे पानी से आ रही दिक्कत
पिछले तीन माह से टोटियों से गंदा पानी आ रहा है। शुरू में जब पाइप लाइन पड़ी थी तो पानी साफ आता था पर अब जो पानी आ रहा है वह पीने योग्य नही है। कई बार नगर पालिका में शिकायत की गई। किसी ने सुध नहीं ली है।
-रवि, नई बस्ती गौहटिया
-



घर में गंदा पानी आने की वजह से पास के सरकारी नल पर पानी भरने के लिए जाना पड़ता है। गर्मी में वैसे भी पानी की जरूरत ज्यादा होती है इसलिए बहुत दिक्कत होती है।
- सौरभ मिश्रा, बल्लभ नगर कॉलोनी
-दिक्कत के बारे में कई बार जलकल प्रभारी व पालिका के संबंधित अधिकारियों को बताया लेकिन अब तक समस्या का निराकरण नही हो सका। इस कारण लोग काफी परेशान हैं।
-चैतन्य गंगवार, सभासद वार्ड 9
-
पाइप लाइन में लीकेज की इस समस्या को मौके पर जाकर दिखवाया जाएगा और जल्द ही समस्या का निराकरण कराएंगे।
- लालचंद भारती, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
-
तीन महीने पहले शिकायत आई थी। तब समस्या का निस्तारण करा दिया गया था। इसके बाद किसी ने शिकायत नहीं की। अब मामला संज्ञान में आया है। समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

-आस्था अग्रवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद

शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे के पास सड़क किनारे भरा पानी । संवाद

शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे के पास सड़क किनारे भरा पानी । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें