फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घरों में भर रहा गंदा पानी, अफसर नहीं दे रहे ध्यान

विज्ञापन
माधौटाडा रोड पर प्रदर्शन करती महिलाएं व अन्य । स्रोत - ग्रामीण
विज्ञापन
पीलीभीत। चिड़ियादाह व देशनगर बाहर चुंगी मुड़िया पनई के घरों में पानी निकास न होने से महिलाओं ने माधोटांडा रोड पर प्रदर्शन करते हुए जाम लगाया। आरोप है कि पानी निकासी को लेकर अफसरों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, बावजूद इसके ध्यान नहीं दिया जा रहा। पानी की निकासी को लेकर मोहल्ले में आए दिन झगड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को दोनों गांवों की महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए ब्लॉक अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। महिलाओं ने बताया कि बीते दो वर्षों से दोनों ग्राम पंचायतों की प्रधान किरण यादव व भूरी बेगम समेत जिला पंचायत सदस्य सरताज हुसैन को जल निकासी न होने से होने वाली समस्याओं से अवगत कराते चले आ रहे हैं। इसके अलावा खंड विकास अधिकारी मरौरी व जिला पंचायत राज अधिकारी को कई बार शिकायतें भी की जा चुकी हैं। परंतु समस्या का समाधान अबतक नहीं हो सका है। इस कारण मोहल्ले में ही महिलाओं का अक्सर पानी निकास को लेकर अपने पड़ोसियों से झगड़ा होता रहता है।
दोनों प्रधान एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहते हैं। इस वजह से दोनों तरफ नाली निर्माण और रोड की भी समुचित व्यवस्था नहीं है। नालियों का पानी लोगों के घरों में भर रहा है। जल निकासी की समस्या से परेशान ग्रामवासियों ने जिला प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी भी की। ग्राम पंचायत सचिव के पहुंचने पर जाम खोला दिया गया। समस्या का निस्तारण न होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। इस दौरान प्रीति वर्मा, रेखा, ममता देवी, नन्ही देवी, सुभद्रा देवी, पिंकी देवी, सरिता देवी, गीता देवी, नीतू, माया देवी, मीना, किरण, ज्योति आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें