पीलीभीत। डिप्थीरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने स्कूल आधारित विशेष टीकाकरण अभियान सोमवार से शुरू किया है। विशेष टीकाकरण अभियान 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा। अभियान का शुभारंभ सोमवार को सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल में फीता काटकर किया। इस दौरान चेयरमैन आरके धवन, निदेशिका चारू धवन, डॉ. ज्ञान प्रकाश (जिला प्रतिरक्षण अधिकारी) सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अभियान के तहत 5-6 वर्ष के बच्चों को डीपीटी-2 बूस्टर, 10 वर्ष के बच्चों को टीडी-10 और 16 वर्ष के किशोरों को टीडी-16 की अतिरिक्त खुराक दी जाएगी। संवाद