बोर्ड परीक्षा के तहत 26 फरवरी को प्रथम पाली में हाईस्कूल गणित व गृहविज्ञान, इंटरमीडिएट की चित्रकला, दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान द्वितीय, व्यापारिक संगठन एवं पत्र व्यवहार द्वितीय और कृषि शस्य विज्ञान की परीक्षा होनी है। इसके अलावा दो मार्च को पहली पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान, इंटरमीडिएट कृषि भौतिकी एवं जलवायु और समाजशास्त्र, दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की काष्ठकला, सिलाई द्वितीय, सामाल्य आधारिक विषय, जबकि 11 मार्च को पहली पाली में हाईस्कूल में चित्रकला, इंटरमीडिएट चित्रकला द्वितीय, दूसरी पाली में इंटरमीडिएट जीव विज्ञान द्वितीय और औद्योगिक संगठन द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा होनी है। इन तीन दिनों में परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए कक्ष निरीक्षकों की संख्या कम है। डीआईओएस जेके वर्मा ने बताया कि 26 फरवरी, दो मार्च और 11 मार्च को होने वाली परीक्षा में परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण कक्ष निरीक्षकों की संख्या बढ़ाई जानी है। इसके लिए बीएसए को पत्र भेजा दिया गया है। उन्होंने बताया कि बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों से परीक्षा पूर्व संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी से संपर्क कर कक्ष निरीक्षकों की डिमांड करने के निर्देश दिए हैं।