फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एक महीना पहले खोद दी सड़क पर शुरू नहीं किया चौड़ीकरण का काम

विज्ञापन
बीसलपुर बारापत्थर चौराहे के पास नेशनल हाईवे के अधिकारियों द्वारा खुदवा कर डाली गई सड़क से हो रह
विज्ञापन
बीसलपुर। एनएचएआई के अधिकारियों के निर्देश पर ठेकेदार ने बारह पत्थर चौराहे के पास पीलीभीत रोड को चौड़ीकरण के लिए खुदवा दिया है, लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी काम शुरू नहीं किया है। इससे लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन हादसे भी हो रहे हैं।
विज्ञापन

ठेकेदार ने पीलीभीत मार्ग के चौड़ीकरण के लिए बारह पत्थर चौराहे के पास एक महीना पहले सड़क खुदवा दी थी। चौड़ीकरण का काम शुरू हो पाता, उससे पहले ही बारिश शुरू हो गई और काम बंद हो गया। सड़क खुदी पड़ी होने से न सिर्फ लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है, बल्कि आसपास के दुकानदारों का धंधा ही चौपट हो गया है। उनकी दुकानों पर ग्राहक ही नहीं पहुंच रहे हैं। इस बाबत एसडीएम संदीप यादव ने बताया कि बारिश के बाद चौड़ीकरण का काम शुरू करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें