फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खोदकर डाली सड़क, निर्माण सामग्री पड़ी होने से राहगीर हो रहे परेशान

विज्ञापन
धनाराघाट रोड के निर्माण को लेकर सड़क पर पड़े पत्थर।स्रोत:ग्रामीण
विज्ञापन
पूरनपुर। धनाराघाट रोड के निर्माण और चौड़ीकरण के लिए खोदकर डाली गई सड़क और डाले गए पत्थरों आदि से बरसात में आवागमन करने वालों को असुविधा हो रही है। फिसलन से राहगीर, बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे है।
विज्ञापन



नगर के माधोटांडा रोड से 10 किलोमीटर तक धनाराघाट रोड का निर्माण और चौड़ीकरण की स्वीकृति मिली थी। लोकसभा चुनाव से पहले निर्माण कार्य शुरू किया गया। इसमें सड़क को जेसीबी से जगह-जगह खोदा गया। लोकसभा चुनाव के बाद कई दिनों तक काम रुका रहा। अब फिर कुछ दिन पहले निर्माण कार्य शुरू किया गया है।
जगह-जगह खोदकर डाली गई सड़क और सड़क पर डाले गए पत्थरों और अन्य निर्माण सामग्री से बरसात में आवागमन करने वाले राहगीरों को भारी असुविधा हो रही है। दो पहिया वाहन सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। इसको लेकर राहगीरों में रोष है। शेरपुरकलां निवासी सपा नेता हाजी रियाजत नूर खां मंझले ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता से सड़क का निर्माण तेजी से कराने, सड़क खोदकर डाले गए पत्थरों, निर्माण सामग्री को तरतीब से डलवाने की मांग की है। ताकि राहगीरों को आवागमन में असुविधा न हो।
विज्ञापन


नवदिया-सितारगंज मार्ग का बुरा हाल

बीसलपुर। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की अनदेखी से गांव नवदिया-सितारगंज के बीचोंबीच से गुजरने वाला मार्ग काफी जर्जर हो गया है। बारिश में स्थिति काफी खराब है, निकलने वालों को दिक्कत आ रही है।
बीसलपुर से नवदिया-सितारगंज होते हुए बरेली जाने का एक छोटा मार्ग है। इस मार्ग से काफी लोग बरेली आते-जाते हैं। मरम्मत के अभाव में यह मार्ग काफी जीर्ण-शीर्ण है। जरा सी बारिश होते ही मार्ग पर काफी कीचड़ हो जाता है। पिछले पांच दिनों से हो रही बारिश से इस मार्ग पर काफी कीचड़ और पानी भर गया है। इस वजह से इस मार्ग से आने-जाने में लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। इस बावत एसडीएम महीपाल सिंह ने बताया कि बारिश खत्म होनेे के बाद पीडब्ल्यूडी के माध्यम से इस जर्जर मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी। संवाद

धनाराघाट रोड के निर्माण को लेकर सड़क पर पड़े पत्थर।स्रोत:ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें