फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पत्नी से विवाद में जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
- रविवार शाम को गांव के पास पड़ा मिला फिरोज खां
विज्ञापन

- डेढ़ महीने पहले पत्नी चली गई थी अपने मायके
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। पत्नी से विवाद के चलते गांव रंपुरा ताल्लुके महाराजपुर निवासी फिरोज खां (47) ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने फिरोज के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

फिरोज रविवार शाम को गांव के समीप एक स्थान पर बेसुध पड़ा था। सूचना पर उसके परिजन उसे सीएचसी लाए। सीएचसी में उसकी मां केसरजहां ने बताया कि पत्नी से चल रहे विवाद के चलते फिरोज ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किए गए फिरोज की रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने सोमवार को उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि फिरोज की दो शादी हुई हैं। एक पत्नी से उसका विवाद चल रहा है। विवाद के चलते पत्नी करीब डेढ़ महीने पहले अपने मायके चली गई थी। उन्होंने बताया कि फिरोज नशे का भी आदी था। पत्नी को सूचना देकर बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें