फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पहली पत्नी से तलाक नहीं करा दिया दूसरी से निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। सामूहिक विवाह में निकाह के बाद पति अपनी पत्नी को छोड़कर दूसरी महिला के साथ रहने लगा। जानकारी लगने पर जब पत्नी ने शिकायत की तो ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


विवाहिता ने बताया कि उसका निकाह थाना क्षेत्र के ही गांव निवासी युवक से सामूहिक विवाह में हुआ था। परिजनों ने हैसियत के हिसाब से दहेज दिया। निकाह के बाद से पति समेत ससुराल वाले खुश नहीं थे। जिसको लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। बच्चे न होने पर उसका मजाक बनाने लगे। देवर उसके साथ अश्लील हरकतें करता था।

आरोप है कि इसके बावजूद पति उसे छोड़कर रुद्रपुर चला गया। पति के इंतजार में वह ससुरालियों की यातनाएं सहती रही। आरोप है कि पति के रुद्रपुर में अपने कार्यस्थल पर रहने वाली दूसरी महिला से अवैध संबंध हो गए। जब उसने इसकी शिकायत ससुरालियों से की तो उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।
विज्ञापन


उससे तलाक लिए बिना ही युवक का निकाह उसी महिला से करा िदया गया। शिकायत पर रंजिश मानते हुए ससुराल के लोग 30 अक्तूबर को रात लगभग आठ बजे घर में घुस आए और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत एसपी अतुल कुमार से की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति, ससुर, सास,जेठ, जेठानी, देवर और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद

14जेएनडी11-बदमाशों द्वारा घर में खड़ी गाड़ी में की गई तोड़-फोड़। संवाद

14जेएनडी11-बदमाशों द्वारा घर में खड़ी गाड़ी में की गई तोड़-फोड़। संवाद

14जेएनडी11-बदमाशों द्वारा घर में खड़ी गाड़ी में की गई तोड़-फोड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें