संयुक्तानंद महाराज ने बृहस्पतिवार को बेनीराम मंदिर में मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में प्रवचन करते हुए कहा कि सभी लोगों को गुरू के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अच्छे रास्ते पर चलने में इंसान को कुछ दिक्कत अवश्य होती है, लेकिन ऐसे लोगों से ईश्वर प्रसन्न रहते हैं। आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। कार्यक्रम की व्यवस्था में समिति के जिला सचिव सर्वेश गंगवार, तहसील अध्यक्ष चंद्रपाल, फकीरे लाल, रामस्वरूप भारती, रामचरन, कृष्णा देवी, पप्पू मौर्य और हरिओम मिश्रा आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा।