फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएफओ ने देखा  रेंज कार्यालय,नर्सरी  

Thu, 07 Apr 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) ने नगर और गांव गजरौला में वन विभाग की नर्सरी का निरीक्षण किया। उससे पहले उन्होंने रेंज कार्यालय में भी निरीक्षण किया। 
विज्ञापन

डीएफओ आदर्श कुमार ने नगर में ब्लाक के पास और गांव गजरौला में वन विभाग की नर्सरी देखी, जो बेहतर हालत में मिली। नर्सरी में शीशम, जामुन, कंजी और गुटेल के पौधे तैयार हो रहे थे। बाद में उन्होंने बीसलपुर- पीलीभीत रोड पर वन विभाग द्वारा पिछली बारिश में कराए गए पौधारोपण को देखा, जो संतोषजनक स्थिति में मिला। इससे पहले उन्होंने पहले रेंज कार्यालय का निरीक्षण किया और जरूरी अभिलेख देखे। उन्होंने कार्यालय में मिले वन दरोगाओं, कर्मचारियों से उनके कार्यों के बारे में पूछा और उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। डीएफओ ने बताया कि आगामी बारिश के मौसम में इस रेंज क्षेत्र में शीशम, जामुन, कंजी और गुटेल आदि प्रजातियों के 16 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। इस मौके पर रेंजर केएम वर्मा, डिप्टी रेंजर संजीव तिवारी, वन दरोगा शेरसिंह, रमाकांत सक्सेना आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें