फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर हुड़दंग करने  वालों पर लगेगी एनएसए

Fri, 13 May 2016 10:38 PM IST
डीएफओ ने सौ ग्रामीणों को बांटे गैस कनेक्शन
विज्ञापन
उपहार - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
टाइगर रिजर्व के मुस्तफाबाद गेस्टहाउस पर वनों से सटे इलाकों के करीब सौ ग्रामीणों को 2500 रुपये के हिसाब से डीएफओ द्वारा गैस कनेक्शन बांटे गए।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व के महोफ वन रेंज के मुस्तफाबाद गेस्टहाउस पर शुक्रवार को हुए कार्यक्रम में पांचों वन रेंजों में प्रत्येक रेंज के सहभागी वन प्रबंधन एवं निर्धनता उन्मूलन परियोजना द्वारा गठित की गई वन समितियों से जुड़े 20-20 सदस्यों को एनटीसीए परियोजना के तहत एलपीजी गैस कनेक्शन बांटे गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की हैसियत से बरेली वृत के वन संरक्षक वीके चोपड़ा को भाग लेना था, लेकिन सामान देरी से पहुंचने के चलते वह किसी अन्य कार्यक्रम में शिरकत करने चले गए, जिसके बाद सामान पहुंचने पर डीएफओ कैलाश प्रकाश ने चयनित सदस्यों को गैस कनेक्शन वितरित किए। वैसे तो गैस कनेक्शन की लागत 4500 रुपये है, लेकिन टाइगर रिजर्व के वन क्षेत्र के समीपस्थ लोगों को वनों से निर्भरता कम करने के लिए यह कनेक्शन 2500 रुपये लेकर बांटे गए। डीएफओ ने बताया कि टाइगर रिजर्व बन जाने के बाद वनों में वन्यजीवों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिससे मानव का प्रवेश जंगलों में कम से कम हो, उनकी जंगलों पर निर्भरता कम करने के लिए गैस कनेक्शन बांटे जा रहे हैं। टाइगर रिजर्व की महोफ, बराही, माला, हरीपुर एवं दियोरिया रेंज से जुड़े वनों से सटे ग्रामीणों को कनेक्शन दिए गए हैं। आगे भी यह कार्यक्रम जारी रहेगा। इस मौके पर उपप्रभागीय वनाधिकारी वीपी सिंह, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के परियोजना अधिकारी नरेश कुमार लोधी, महोफ के वनक्षेत्राधिकारी केपी सिंह, जाइका की जिला प्रभारी कमलेश पांडेय ने भी विचार रखे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें