बिलसंडा । श्री खाटू श्याम बाबा के भक्तों ने पसगवां से गांव मझगवां स्थित बाबा श्याम के मंदिर तक निशान यात्रा निकाली गई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्याम भक्त मौजूद रहे। सनातन संस्कृति में ध्वज को विजय का प्रतीक माना जाता है। निशान यात्रा में भक्त अपनी श्रद्धा से हाथ में श्याम ध्वज लेकर पैदल ही बाबा को चढ़ाने के लिए खाटू श्याम के मंदिर तक जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि पैदल निशान यात्रा करके श्याम बाबा को निशान चढ़ाने से बाबा शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते हैं। संवाद