बीसलपुर के शक्तिपीठ में गायत्री यज्ञ में मौजूद लोग।संवाद
बीसलपुर। रविवार को शक्ति पीठ में गायत्री यज्ञ और आर्यसमाज भवन में वैदिक हवन हुआ। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने हवन कुंडोंं में आहुतियां डालीं।
आर्यसमाज भवन में सुबह सात बजे और शक्तिपीठ में सुबह आठ बजे कार्यक्रम शुरू हो गया था। आर्यसमाज भवन में कार्यक्रम के बाद वेदों का स्वाध्याय भी किया। जयघोष और शांतिपाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सारा कार्यक्रम आर्यसमाज के प्रधान मोहन स्वरूप के निर्देशन में हुआ।
शक्तिपीठ में परिव्राजक राजेंद्र कुमार ने गायत्री यज्ञ कराया। श्रद्धालुुओं ने हवन कुंड में आहुतियां डालने के बाद हाथ जोड़कर यज्ञ स्थल की परिक्रमा की। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी सत्यपाल यादव, गायत्री परिवार के ब्लॉक प्रभारी प्रताप सिंह तोमर, देवकी नंदन गंगवार, सरिता, सोमवती, प्रियंका, निसा गंगवार, रूबी गंगवार, रामपाल गंगवार, ओमप्रकाश, अनोखेलाल, वीरेंद्र कुमार और मिहीलाल समेत काफी कार्यकर्ता मौजूद थे। संवाद