फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रृद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, आठ घायल

Sun, 29 Jan 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदीपुर बालाजी महाराज के दर्शन करके लौट रहे श्रृद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दंपति समेत आठ लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उत्तराखंड के टनकपुर नगर के कृष्ण बिहार कालोनी निवासी व्यापारी सूरज कुमार परिवार समेत राजस्थान के मेंहदीपुर बालाजी महाराज के दर्शन करने गए थे। वहां से रविवार सुबह लौटते वक्त व्यापारी की कार टनकपुर हाईवे पर पोलीगंज के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें कार में बैठे सूरज कुमार, उनकी पत्नी ऊषा देवी, बेटी तृप्ति, बेटा शुभम, नीतेश कुमार, केशव कुमार, मनोज कुमार की बेटी मानसी, अनुल का पांच साल का बेटा अभिनव घायल हो गए। राहगीरों से हादसे की सूचना मिलने पर न्यूरिया पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को कार से बाहर निकालव कर सीएचसी भिजवाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद अभिनव, तृप्ति, मानसी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें