संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। नगर में रविवार को आर्यसमाज भवन में वैदिक और शक्तिपीठ में गायत्री यज्ञ हुआ। श्रद्धालुओं ने वैदिक और गायत्री यज्ञ में आहुतियां डालीं।
आर्यसमाज भवन में हुए वैदिक यज्ञ के दौरान आर्यसमाज के प्रधान मोहन स्वरूप, मंत्री राकेश कुमार, पूर्व प्रधान डॉ. सत्येंंद्र कुमार, विजय कुमार, भूपराम वेदार्थी, बाबूराम मौर्य, डॉ. देवेंद्र कुमार, रामभरोसे, कृष्ण कुमार वर्मा, हरस्वरूप, डॉ. राजेश शर्मा और राजेश भारद्वाज आदि आर्यजन मौजूद रहे। इस मौके पर वेदों का स्वाध्याय भी किया गया। शांति पाठ और जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया।
वहीं मोहल्ला शास्त्रीनगर स्थित शक्तिपीठ में परिव्राजक राजेंद्र कुमार ने विधि-विधान से गायत्री यज्ञ कराया। इस मौके पर कुछ श्रद्धालुओं ने अपनी एक-एक बुराई छोड़ने और उसके स्थान पर एक-एक अच्छाई ग्रहण करने का संकल्प लिया। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। दोनों यज्ञ स्थल पूरे समय जयघोषों से गूंजते रहे। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के तहसील प्रभारी सत्यपाल यादव, ब्लॉक प्रभारी प्रताप सिंह तोमर, देवकी नंदन गंगवार, रामस्वरूप कश्यप, रामपाल गंगवार आदि गायत्री परिजन मौजूद रहे।