शाहजी मियां की दरगाह पर उर्स के कुल शरीफ पर दुआ करते सज्जादानशीन । स्रोत - आयोजक
पीलीभीत। कुतुब-ए-पीलीभीत हजरत अलहाज शाहजी मोहम्मद शेर मियां के सालाना उर्स में बृहस्पतिवार को कुल के दौरान अकीदतमंद उमड़ पड़े। दरगाह कमेटी की ओर से भलाई और बेहतरी का पैगाम दिया गया।
बृहस्पतिवार को दिन निकलने के साथ ही जनपद के अलावा दूर दराजइलाकों से आए जायरीन का दरगाह पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। उर्स में सुबह कुरान ख्वानी हुई। पूर्वाह्न करीब दस बजे बड़े कुल शरीफ की रस्म नातों मनकबत के साथ शुरू हुई। दरगाह की परंपरागत मीलाद हुई। कलाम पेश किए गए। इसके बाद शिजरा पढ़ा गया।
दरबार ए शेरिया के सज्जादानशीन हजरत मुन्ने मियां शेरी ने भलाई के रास्ते पर चलने का पैगाम दिया। अब्दुल हफीज मियां शेरी, बिलाल मियां शेरी, आरिफ हजरत खा आदि मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी तादाद में जायरीन ने दरगाह शरीफ पर हाजिरी देकर शाहजी मियां को खिराजे अकीदत पेश की।