फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हरदोई ब्रांच नहर पुल का डिजाइन तैयार, नए साल में शुरू होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। असम चौराहे पर फ्लाईओवर के साथ ही हरदोई ब्रांच नहर पर पुल की भी मंजूूरी मिली थी। हाईवे पर काम शुरू कर दिया गया लेकिन अभी पुल पर काम शुरू नहीं हो सका। ऐसे में अब हरदोई ब्रांच नहर पुल का डिजाइन भी बनकर फाइनल हो गया है। अब नए साल में काम शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

शहर के बांसुरी चौराहे पर फ्लाईओवर के साथ ही असम हाईवे पर हरदोई ब्रांच नहर पुल पर नया पुल बनाने की शासन की ओर से मंजूरी मिली थी। इसके लिए बजट भी जारी किया जा चुका है। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद इसका ठेेका भी दे दिया गया है। फ्लाईओवर के लिए असम चौराहे के आसपास से अतिक्रमण भी हटवा दिया गया। अभी पुल पर काम शुरू नहीं हो सका है। इसमे पुल की डिजाइन को लेकर पेंच फंसा हुआ था। अब कार्यदायी संस्था की ओर से डिजाइन फाइनल करके प्रशासन को दे दिया गया है।
इसके तहत यहां पर 72 मीटर लंबा पुल बनाया जाएगा। 2.74 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल के दोनों साइड में 300-300 मीटर की एप्रोच रोड बनाई जाएगी।
0000
पुल से करीब डेढ हजार वाहन गुजरते हैं रोजाना
हाईवे पर बने इस पुल से अभी एक बार में एक ही तरफ के वाहन गुजर सकते हैं। पुल की हालत भी काफी खराब है। हर बार गड्ढों को भरा जाता है लेकिन वाहनों के दबाव से गड्ढे फिर से उभर जाते हैं। आए दिन यहां पर जाम की समस्या रहती है। रोजाना गुजरने वाले वाहनों की बात करें तो छोटे बड़े हर तरह के करीब डेढ़ हजार वाहन प्रतिदिन गुजरते होते हैं।
विज्ञापन

0000
पुल जर्जर होने से माधोटांडा रोड पर बढ़ गया ट्रैफिक
असम हाईवे पर पुल ठीक न होने और जाम की समस्या होने के कारण अब माधोटांडा रोड पर वाहनों की संख्या में इजाफा हो गया है। इस रोड से भी भारी वाहन काफी गुजरने लगे हैं। ऐसे मे यह भी काफी व्यस्त हो गया है। अधिक वाहन गुजरने से सड़क भी खस्ताहाल होने लगी है।
000
हरदोई ब्रांच नहर पर पुल के काम को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी है। डिजाइन भी फाइनल हो गया है। थोड़ी बहुत प्रक्रिया शेष है। उसे पूरा कराकर जल्द ही पुल का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

- शशांक भार्गव, अधिशासी अभियंता, एनएच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें