बीसलपुर। गांव इलाबांस के देवी मंदिर परिसर में 16 से 22 जून तक सात दिवसीय वार्षिक देवी मेला होगा।
मंदिर के पुजारी कृष्णानंद गिरि ने बताया कि बरेली के मोहल्ला कालीबाड़ी के लोध बिरादरी के काफी संख्या में श्रद्धालु भी मेले में भाग लेंगे। यह लोग मेले में सपरिवार शिविर लगाकर 22 जून तक मौजूद रहेंगे। मेले में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल पूरे समय मौजूद रहेगा। मेला परिसर में दुकानें और खेल तमाशे भी लगेंगे। मेले में मानक के अनुरूप सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मेला सफल बनाने के संबंध में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संवाद