फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास भवन में शुरू हुआ वोटर लिस्ट का मिलान

Fri, 20 Jan 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विकास भवन में शुरू हुआ वोटर लिस्ट का मिलान
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के साथ ही प्रशासन भी तैयारियों में जुटा है। वोटर लिस्ट का बूथ बार मिलान का काम विकास भवन में शुरू कराया गया है। इसके लिए पंचायत सचिवों को लगाया गया है। चुनाव के लिए प्रत्येक बूथ पर वोटर सूची उपलब्ध कराई जाएगी जिसकी पांच प्रतियां बननी हैं। इसके लिए आयोग के निर्देश पर बूथ वार मतदाता सूची की जांच कराई जानी है। शुक्रवार को विकास भवन सभागार में ग्राम पंचायत अधिकारियों को अपने ब्लाक की ग्राम पंचायतों की सूची उपलब्ध कराकर मिलान शुरू कराया गया है। पंचायत सचिव इन सूचियों के ऊपर लगी संक्षिप्त विवरण की पर्ची के अनुसार मिलान कर बूथ वार महिला, पुरुष, नए बढ़े व विलोपित मतदाताओं की संख्या के अनुसार मिलान करेंगे। मिलान होने के बाद बूथवार पांच पांच मतदाता सूचियों के सेट तैयार किए जाएंगे। निर्वाचक नामावली प्रभारी/डीडीओ सुशील कुमार उपाध्याय ने बताया कि सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। एक सप्ताह में सभी मतदाता सूचियों की जांच कर सेट तैयार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें