पीलीभीत। भाजपा उम्मीदवार जितिन प्रसाद ने शनिवार को बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क कर मतदाताओं से मतदान की अपील की। कहा कि पीलीभीत का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। नामांकन के बाद लोगों से जो स्नेह-अपनत्व मिल रहा है। वह, उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। समय आने पर आने पर इसका कर्ज क्षेत्र में विकास कराकर उतारूंगा।
भाजपा उम्मीदवार ने गांव कटकवारा, सिमरा अकबरगंज, जसौली दिवाली, भगवन्तकरोड, चौसर हरदोपट्टी, मितेपुर, महामदपुर भजा, अम्रता खास, लूहिचा, खानंका उचसिया, शिवपुरी नवदिया, बौनी, सफौरा एवं बीसलपुर नगर में जनसंपर्क किया। केंद्र में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने में जनता का सहयोग मांगा।
उन्होंने कहा कि आज देश को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो मान-सम्मान मिल रहा है, उसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। ऐसे में हर भारतवासी की जिम्मेदारी बनती है कि उनके नेतृत्व में 400 पार का आंकड़ा पहुंचाकर देश को और सशक्त बनाने में अपना योगदान दें। भाजपा उम्मीदवार जितिन प्रसाद के साथ जनसंपर्क में विधायक विवेक वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष बीसलपुर अमन जयसवाल, विधायक सलोना कुशवाहा, तेजबहादुर गौतम, किशनलाल आर्या, इंद्रजीत कश्यप, महीप सिंह, जिला पंचायत सदस्य रत्नेश गंगवार, सौरभ गुप्ता आदि मौजूद रहे।