पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां मंच से जिले में 248 करोड़ रुपये की 26 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। बोले कि इससे जिले में तेजी के साथ विकास कराने में क्षेत्रीय विधायकों ने काफी प्रयास किया है। इन परियोजनाओं से जिले को नई गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री द्वारा 26 परियोजनाओं में बिलसंडा बमरौली तिल्छी करेली मार्ग का चौड़ीकरण, ईंटगांव बमरौली मार्ग का चौड़ीकरण, पुलिस लाइन में 150 पुलिस कर्मियों के लिए हॉस्टल, राजकीय पॉलीटेक्निक पीलीभीत में एआईसीटीई मानक के अनुसार काम, पूरनपुर विधानसभा में राजकीय महाविद्यालय का निर्माण, गांव पिपरिया भंजा से लिया माफी मार्ग के मध्य माला नदी पर लघुसेतु, घुंंघचाई में पुलिस चौकी को मॉर्डन थाना, नवसृजित कलीनगर अनावासीय भवन भवनों का निर्माण, नगर पालिका पीलीभीत में 60 टीपीडी क्षमता के सॉलिड वेस्ट प्लांट का निर्माण, सीएचसी दियूरिया का निर्माण, आयुर्वेदिक कॉलेज में छात्रावास, कलीनगर तहसील के भवनों का निर्माण, बॉ स्कूल पूरनपुर में एकेडमिक हाल का निर्माण उदयपुर माफी गांव में पेयजल योजना और महिला अस्पताल में अग्निशमन का कार्य सहित 126. 26 करोड़ रुपये की परियोजना का लोकार्पण किया। इसके अलावा 11 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।