फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: उप गन्ना आयुक्त ने देखा गन्ने का सर्वे, दिए कई निर्देश

विज्ञापन
कुकरी खेड़ा में गन्ना सर्वे का निरीक्षण करते उप गन्ना आयुक्त । स्रोत - गन्ना विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। उप गन्ना आयुक्त राजीव राय ने जिले में चल रहे गन्ना सर्वे का निरीक्षण किया। सर्वे में लगे कर्मियों को पारदर्शिता के साथ सर्वेक्षण पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद गांव में गोष्ठी के दौरान किसानों से साठा धान न लगाने की अपील की।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को उप गन्ना आयुक्त राजीव राय ने गन्ना विकास परिषद पीलीभीत के गांव कुकरीखेड़ा में चल रहे सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। गन्ना पर्यवेक्षक रामविलास एवं चीनी मिल के गन्ना पर्यवेक्षक अरविंद कुमार से सर्वे के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने किसानों से चल रहे सर्वे के बारे में भी पूछा।
किसानों ने बताया कि सर्वे के बाद उन्हें मौके पर ही सर्वे स्लिप दी जा रही है। उप गन्ना आयुक्त ने जिला गन्ना अधिकारी को पूरी पारदर्शिता के साथ 15 जून से पहले सर्वे का कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद उप गन्ना आयुक्त गांव में आयोजित कृषक गोष्ठी में पहुंचे। यहां उन्होंने गन्ना फसल प्रबंधन के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

किसानों से कहा कि बेहतर उपज प्राप्त करने के लिए पेड़ी-प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें। जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम भार्गव ने किसानों को साठा धान से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में बताया। कहा कि सरकार की ओर से प्रतिबंधित साठा धान की फसल न लगाएं।
निरीक्षण के दौरान ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रामभद्र द्विवेदी, सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव प्रदीप अग्निहोत्री, एलएच चीनी मिल के जीएम केबी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें