फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नावकूड़ में तेजी से कटान कर रही देवहा नदी

Fri, 18 Aug 2023 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
गांव नावकूड में क्रटान देखते नायब तहसीलदार ।
विज्ञापन
पीलीभीत। देवहा नदी गांव नावकूड के पास तेजी से कटान कर रही है। नदी करीब एक दर्जन किसानों की गन्ना और तिल की फसलों का सफाया कर चुकी है। लगातार हो रहे कटान को लेकर शुक्रवार को एसडीएम सदर के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने मौके पर जाकर जांच की। मौके पर कटान होता पाया गया। इसकी रिपोर्ट एसडीएम को दी गई है। बचाव कार्य के लिए अब बाढ़ खंड को पत्र लिखा जा रहा है।
विज्ञापन

शारदा नदी के साथ ही शहर के पास में ही देवहा नदी ने गांव नावकूड़ में कटान शुरू कर दिया था। नदी लगातार कटान कर आबादी की ओर बढ़ रही है। इसको लेकर बाढ़ खंड गंभीर नहीं है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया। शुक्रवार को एसडीएम सदर देवेन्द्र सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार हरिशंकर पटेल ने मौके पर जाकर कटान का जायजा लिया। ग्रामीणों से भी जानकारी ली और रिपोर्ट को तैयार की है। एसडीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि नायब तहसीलदार को मौके पर भेजा गया था। रिपोर्ट मिली है। मुआवजा के लिए सर्वे भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें