भाकपा माले नेत्री व जिला पंचायत सदस्य रमा गैरोला के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता शनिवार को स्टेशन रोड पर एकत्र हुए। यहां कार्यकर्ताओं ने बदायूं कांड के विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंका। सभा हुई, जिसमें रमा गैरोला ने कहा कि सपा सरकार में रक्षक ही भक्षक बनते जा रहे हैं। बीता साल बलात्कार, हत्या, अपहरण जैसी घटनाओं में बीता। नए साल की शुरूआत में भी बलात्कार की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। बीजेपी भी धर्मातंरण मुद्दे तो जोर-शोर से उठा रही है, लेकिन अपराधों के मामले में चुप्पी साधे है। कहा कि महिलाओं को एकजुट होकर लड़ना होगा। आइसा जिला संयोजक धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते प्रदेश सरकार को नाकाम सरकार बताया। पुतला दहन करने वालों में जिला सह सचिव रमाकांती, जिलाध्यक्ष कुलसुम बेगम, गुरजीत कौर, शांती, खिल्लो देवी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।