फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के खंबे का स्थान बदलने पर फूटा गुस्सा

Sun, 28 Dec 2014 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में इन दिनों बिजली विभाग द्वारा बिजली पोल शिफ्टिंग का कार्य चल रहा है। शहर के मोहल्ला तकिया में कर्मचारियों द्वारा एक खंबे को दूसरे स्थान पर लगा दिया गया। जानकारी पर मोहल्लेवासियों ने ठेकेदार के प्रतिनिधि से आवागमन की समस्या बताते हुए पोल को पुराने स्थान पर लगाने की गुहार की। बताते हैं कि प्रतिनिधि ने इससे साफ इंकार कर दिया। इसको लेकर मोहल्लेवासियों को गुस्सा फूट पड़ा। रविवार को चौराहे पर एकत्र मोहल्लेवासियों ने बिजली विभाग और ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मांग पूरी न होने पर अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में मतलूब शाह, मोहम्मद वसीम, नेतराम, लालाराम, मोहम्मद अरशद, दाउद, एजाज, हाशिम, सुलेमान, हाफिज मुबारक अली, शानू, इरशाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें