फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाढ़ और कटान से निजात दिलाने के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पूरनपुर में एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते भाकपा माले और उसके सहयोगी संगठनों के कार्यकर्
विज्ञापन
पूरनपुर। अखिल भारतीय किसान महासभा, खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा और भाकपा (माले) ने बाढ़, कटान सहित विभिन्न समस्याओं के विरोध में धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बाढ़, कटान से क्षेत्र को बचाने के लिए तटबंध बनवाने, मुआवजा दिलाने, गढ़वाखेड़ा, माधोटांडा में ब्लॉक और शेरपुरकलां मेंं टाउन एरिया बनवाने की मांग को लेकर डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन




प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन स्थल पर हुई सभा में मजदूर विरोधी चारों श्रम कोड वापस लेने, श्रमिकों के लिए बने कानूनों में कटौती न होने की मांग की। पात्र होने के बाद तमाम पात्रों को आवास न मिलने, राशन कार्डों से यूनिट काटने पर रोष व्यक्त किया गया। सभा के बाद डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को सौंपा गया।

ज्ञापन में चंदिया हजारा, राहुलनगर, खिरकिया बरगदिया क्षेत्र को बचाने के लिए स्थायी तटबंध बनवाने, कटान पीडि़तों की नदी में समाई जमीन के बदले जमीन दिलाने, फसलों और नुकसान का मुआवजा दिलाने, पात्रों को आवास दिलाने, आधार कार्ड संशोधन केंद्र ग्राम पंचायत स्तर पर खुलवाने, राशन कार्डों के सत्यापन में काटे गए यूनिटों को जुड़वाने, जरूरतमंदों को नए राशन कार्ड जारी कराने, पावर कारपोरेशन की प्री-पेड मीटर योजना को रद्द कराने, गढ़वाखेड़ा और माधोटांडा में ब्लाॅक, शेरपुरकलां में टाउन एरिया बनवाने, मनरेगा में 200 सौ दिन काम और 600 रुपये प्रतिदिन मजदूरी दिलाने आदि मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव अफरोज आलम, देवीदयाल, नगीना राम, सईद खां आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें