रिपोर्ट दर्ज न होने के विरोध में कोतवाली गेट पर प्रदर्शन करते लोग । संवाद
पूरनपुर। मोहल्ला खानकाह निवासी शानू मियां की दो भैंस और एक पड्डा 26 अगस्त को चोरी हो गया। चोरों के चेहरे प्रतिष्ठानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए थे, इसके बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं। इसके विरोध में शानू ने परिवार और मोहल्ले वालों के साथ कोतवाली गेट पर प्रदर्शन किया।
शानू ने बताया उनके पशु असम हाईवे पर एक होटल के समीप चर रहे थे, तभी चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के तीनों पशु चोरी कर बिक्री कर दिए। जानकारी होने पर पशु खरीदने वालों से बात की तो उन्होंने गालीगलौज कर पिटाई कर दी। शानू का आरोप है कि घटना की तहरीर देने के बाद भी पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। प्रदर्शन करने वालों में शानू, जावेद, शाहिद, असलम, सज्जाद, लल्ला आदि थे। कोतवाल जगतपाल सिंह ने पिटाई आदि के आरोप को गलत बताया है। संवाद