फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सीएमओ से की स्वास्थ्य शिविर लगवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। स्वास्थ्य विभाग के गांवों में शिविर न लगाए जाने से लोग झोलाछाप की शरण ले रहे हैं। ग्रामीणों ने सीएमओ से शीघ्र ही स्वास्थ्य शिविर लगाकर दवाइयों का वितरण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

घुंघचाई क्षेत्र के गांव दिलावरपुर, नरायनपुर ता.घुंघचाई, सिमरिया ता.अजीतपुर बिल्हा सहित कई गांवों में इन दिनों वायरल फीवर, टायफाइड, मलेरिया, खांसी जुकाम ने लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रखा है। सबसे अधिक वायरल का प्रकोप है लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने अभी शिविर नहीं लगाए हैं, जिससे ग्रामीणों में रोष है।
शिविर न लगाए जान के कारण लोग दवाई के लिए पूरनपुर सीएचसी की ओर रुख कर रहे हैं। ग्रामीण झोलाछाप के यहां इलाज कराने को मजबूर हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने शिविर लगाकर दवाइयों का वितरण कराए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें