फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डिग्री कॉलेज चौराहे का नाम प्रभु श्रीराम चौक करने की मांग

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपते अ​खिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता।स्रोत:महासभा
विज्ञापन
पीलीभीत। अखिल भारत हिन्दू महासभा ने रामलीला मार्ग के गड्ढों की मरम्मत कराने व चौराहे का नाम प्रभु श्रीराम चौक कराने के साथ श्रीराम की प्रतिमा लगाने की मांग की। इस संबंध में मंगलवार को पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


युवा टीम के जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा व जिला महामंत्री आयुष सक्सेना के अनुसार रामलीला मैदान पर समिति रामलीला महोत्सव का आयोजन कराती है। जरूरी है कि मार्ग को ठीक कराया जाए। साथ ही प्रकाश की व्यवस्था भी की जाए। कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद से प्रत्येक जिले के जिलाधिकारियों ने प्रभु श्रीराम के नाम पर कुछ न कुछ कार्य किया है। पीलीभीत में रामलीला मार्ग का नाम राम मंदिर मार्ग और चौराहे का नाम श्रीराम चौक रखा जाए। इस दौरान जिला महामंत्री मयंक जायसवाल, नगर अध्यक्ष सुनील कश्यप, सर्वेश कश्यप, लवी सिंह, हनी कश्यप, मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें