फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाघ के हमले के मृतक आश्रितों को मिलने वाली मुआवजा धनराशि बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। बाघ व अन्य वन्यजीवों के हमले से मौत के बाद मृतक आश्रित को दी जाने वाली मुआवजा धनराशि को बढ़ाने को लेकर अधिवक्ता शिवम कश्यप ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। उन्होंने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की तरह ही यूपी में भी मुआवजा धनराशि दिए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

अधिवक्ता शिवम कश्यप ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि वर्ष 2014 में पीलीभीत के जंगल को टाइगर रिजर्व घोषित किया गया। अब तक बाघ के हमले में करीब 38 लोगों की मौत हो चुकी है। पांच माह के अंतराल में कलीनगर तहसील क्षेत्र में ही चार लोगों की मौत हो चुकी है। देश के अन्य राज्यों में बाघ के हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को उत्तर प्रदेश से अधिक धनराशि की सहायता दी जाती है।
महाराष्ट्र में मृतक आश्रित को 20 लाख रुपये, मध्य प्रदेश में आठ लाख रुपये दिए जाते हैं, जबकि पीलीभीत में पांच लाख रुपये दिए जा रहे हैं। ऐसे में मानव हित में इस धनराशि को बीस लाख रुपये करने की मांग अधिवक्ता ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें