कलेक्ट्रेट में एडीएम न्यायिक को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता।संवाद
पीलीभीत। हरदोई के अधिवक्ता की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक अजीत परेश को सौंपा। इसमें आरोपियों को कड़ी सजा व पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये क्षतिपूर्ति की मांग की गई।
मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष विवेक पांडेय, सेंट्रल बार एसोसिएशन अध्यक्ष कुलविंदर सिंह सहोता, मोहन गिरी, अशोक वाजपेयी आदि शामिल रहे।