बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव परेवा निवासी नन्हेलाल ने तहरीर देकर जान से मारने की धमकी देने वाले छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
पुलिस को दी गई तहरीर में में नन्हेलाल का कहना कि पीड़ित का सौतेला भाई सूरजपाल गांव में ही रहता है। वह अविवाहित है। उनके नाम आठ बीघा जमीन है। थाना सुनगढ़ी के गांव मधूडांडी में रहने वाले सूरजपाल के कुछ करीबी रिश्तेदार उनकी आठ बीघा जमीन हड़पना चाहते हैं। वे लोग आए दिन यह षड्यंत्र रचते रहते हैं। वह अपने भाई की मदद करते हैं। इस वजह से गांव मधूडांडी में रहने वाले लोग उन्हें आएदिन फोन पर जान से मारने की धमकी देते रहते हैं। यह लोग उसके खिलाफ पुलिस मेें झूठी शिकायत भी करते हैं। तहरीर में गांव मधूडांडी के छह लोगों को नामजद किया गया है। संवाद