पीलीभीत। सिविल लाइन साउथ निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट शिवम कश्यप ने डीएम को पत्र सौंपा है।
पत्र में कहा गया है कि पीलीभीत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के लिए प्राधिकरण से मंजूरी मिल चुकी है। इसको लेकर राजमार्ग के अनुमानित आठ किलोमीटर शहर के दायरे में करीब 1400 पेड़ों को चिह्नित किया गया है। प्रक्रिया आगे बढ़ते ही इन्हें काटने की शुरूआत की जाएगी। पत्र के साथ भारतीय वन अनुसंधान संस्थान देहरादून की एक रिपोर्ट को सौंपकर पेड़ों के सफल ट्रांसप्लांट कराने की मांग की गई है। कहा गया कि जनपद में राजमार्गों समेत सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर होने के चलते हरियाली का सफाया चिंता का विषय है। संवाद