पीलीभीत। शासनादेश की अनदेखी कर गलत तरीके से नगर पंचायत पकड़िया नौगवां से संबद्ध चल रहे लोक निर्माण विभाग के जेई की शिकायत डीएम से की गई है। शिकायतकर्ता शहर निवासी अंकित ने जेई का संबद्धीकरण निरस्त कराए जाने और करीब की नगर पालिका के जेई को संबद्ध करने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि शासनादेश के अनुसार, अगर नगर पंचायत कार्यालय के करीब नगर पालिका में अगर कोई जेई तैनात है तो उनको ही नगर पंचायत में संबद्ध किया जाएगा। नियमों की अनदेखी कर नगर पंचायत कार्यालय में संबद्ध पीडब्लूडी के जेई मनोज सुमन को पूर्व में नगर पंचायत में कार्ययोजना के ओवर एस्टीमेट बनाने के मामले में हटाया भी जा चुका है। इसके बावजूद उन्हें नगर पंचायत पकड़िया नौगवां में ही चार्ज दे दिया गया। नगर पंचायत के ईओ हरपाल गंगवार ने बताया कि शिकायत की जानकारी नहीं मिली है। जेई का संबद्धीकरण जिला मुख्यालय से ही किया गया। संवाद