कलीनगर। सिमरा गांव में सीलिंग की 181 एकड़ जमीन पर कब्जा कर फसल उगाने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को भाकियू ने माधोटांडा पुलिस को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में कहा गया है गांव के कुछ लोगों द्वारा सीलिंग की जमीन पर कब्जा कर सोयाबीन, गन्ने आदि की फसल बोई गई है। तहसील प्रशासन द्वारा खेती न करने के आदेश के बाद भी कब्जेदार हावी हैं। उक्त लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की गई। भाकियू अराजनीतिक जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह का कहना है कि कब्जेदारों पर कार्रवाई न होने पर जल्द ही धरना दिया जाएगा। संवाद