पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर क्षेत्र के एक व्यक्ति पर घर में घुसकर अश्लील हरकतें और दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि विरोध करने पर उक्त व्यक्ति ने धारदार हथियार से सिर पर प्रहार भी किया। शिकायत के बाद सुनगढ़ी पुलिस के ठोस कार्रवाई न करने पर आरोपी ने दोबारा घर में घुसकर धमकी दी। महिला ने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद