पीलीभीत। ड्यूटी से घर वापस जाने के बाद काम से दोबारा शहर आए डिलीवरी ब्वाय की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना न्यूरिया के गांव मैदना निवासी ख्यालीराम ने बताया कि उनका पुत्र विक्रम सिंह (26) शहर में निजी कंपनी में डिलीवरी ब्वाय का काम करता है। बुधवार को गांव आने के बाद वह लगभग सात बजे के करीब अपने दोस्त विकास के साथ शहर आया था।
शहर से वापस जाते समय रात करीब आठ बजे जैसे ही वह सैदपुर कुंवरपुर के पास पहुंचा। सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसके पुत्र की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे विक्रम सिंह की मौके पर ही गिरकर मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त विकास गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को न्यूरिया सीएचसी ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने तहरीर न्यूरिया पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।
मृतक विक्रम सिह ।