फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: महिला अस्पताल के गेट पर हुआ प्रसव, हंगामे के बाद पहुंचा मेडिकल स्टाफ

Wed, 17 Aug 2022 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत

सार

परिवारवालों ने जब हंगामा किया तो अस्पताल का मेडिकल स्टाफ बाहर आया। तब तक काफी देर हो चुकी थी। महिला को लेबर रूम तक नहीं ले जाया जा सका। नर्स की मदद से अस्पताल गेट के बाहर ही प्रसव कराना पड़ा।
विज्ञापन
महिला अस्पताल के गेट पर हुआ प्रसव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत का जिला महिला अस्पताल आए दिन विवादों में रहता है। कभी प्रसव के नाम पर रुपये मांगने के लिए तो कभी लापरवाही बरतने पर। इस बार लापरवाही का नया मामला सामने आया है। मंगलवार को महिला अस्पताल गेट के सामने एक महिला का प्रसव हुुआ। घर वालों ने हंगामा किया तब मेडिकल स्टाफ आया। हालांकि जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं।

विज्ञापन


दरअसल मंगलवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें एक महिला का प्रसव जिला महिला अस्पताल गेट के सामने होता दिख रहा है। जानकारी पर पता चला कि एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा के चलते महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की लापरवाही से हालात ऐसे बने कि उसका प्रसव लेबर रूम के बजाय अस्पताल गेट के सामने हुआ। बताया गया कि प्रसव पीड़ा के दौरान परिवार की महिलाएं उसे अस्पताल के बाहर पार्क में चहलकदमी कराने लेकर गई थीं।

हालांकि यहां सवाल उठता है कि अगर घर वाले गर्भवती महिला को बाहर ले जा रहे थे तो उन्हें रोका क्यों नहीं गया। ड्यूटी स्टाफ ने उसकी अनदेखी की। प्रसव पीड़ा ज्यादा होने पर महिला अस्पताल गेट के बाहर ही बैठ गई। परिवारवालों ने जब हंगामा किया तो अस्पताल का मेडिकल स्टाफ बाहर आया। तब तक काफी देर हो चुकी थी। महिला को लेबर रूम तक नहीं ले जाया जा सका। नर्स की मदद से अस्पताल गेट के बाहर ही प्रसव कराना पड़ा।
विज्ञापन


सीएमएस बोलीं, गर्भवती के घर की औरतें ही लेकर गईं बाहर
सीएमएस डॉ. अनीता चौरसिया का कहना है कि महिला अस्पताल में भर्ती थी। उसके साथ एक मानसिक रूप से कमजोर महिला थी। वही उसे बाहर लेकर गई। जब जानकारी मिली तो नर्स को भेजा गया। समय बचा नहीं था तो बाहर ही प्रसव करना पड़ा। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें