पीलीभीत। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे डीएलएड प्रशिक्षु जिले के निपुण परिषदीय विद्यालयों का आंकलन करेंगे। इसका रोस्टर भी जारी हो गया है। 27 जनवरी से प्रशिक्षु स्कूलों में जाकर बच्चों के शैक्षिक स्तर, शैक्षणिक विधि और अन्य बिंदुओं पर जांच करेंगे। जारी सूची के अनुसार प्रशिक्षु डीएलएड मरौरी, बिलसंडा, अमरिया, बरखेड़ा, पूरनपुर आदि ब्लॉकों में 959 स्थानों पर पहुंचकर बच्चों के शैक्षणिक स्तर की जांच करेंगे। कक्षा एक से दो तक के बच्चों का निपुण लक्ष्य एप के माध्यम से आंकलन किया जाएगा। संवाद