फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गहरे नालों का कराया जाएगा सुधार, कबाड़ बेचकर खरीदेंगे ट्रैक्टर-ट्रॉली

Wed, 05 Jul 2023 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर में नगर पालिका बोर्ड की बैठक में मौजूद चेयरमैन और विधायक।
विज्ञापन
पूरनपुर। बरसात में जलभराव रोकने के लिए स्टेशन और बाजार रोड के गहरे नालों की फिलिंग कराई जाएगी। नगर पालिका के कबाड़ की बिक्री कर नया ट्रैक्टर-ट्राली खरीदा जाएगा। यह निर्णय नगर पालिका बोर्ड की चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में इसके अलावा सभागार में सभासदों की सीटों पर माइक लगवाने, नगर पालिका के वाहनों पर जीपीआरएस सिस्टम लगवाने, साफ-सफाई के लिए ठेली, पल्ले खरीदने का निर्णय लिया गया। बैठक में सदस्यों ने नालियों के बेहतर सफाई के लिए पंजी की जगह फावड़ा से सफाई कराने का प्रस्ताव रखा। इस पर फावड़ा भी खरीदने का निर्णय लिया गया। नगर में खाली पड़े प्लॉट स्वामियों को फिर नोटिस देने का निर्णय लिया गया। ताकि प्लॉटों में गंदगी के ढेर जमा न हो और प्लाट स्वामी अपने प्लाटों की बाउंड्रीवॉल कराएं।
सफाई, निर्माण, विद्युत, अतिक्रमण, क्रय विक्रय कमेटियों का गठन किया गया। साफ-सफाई कमेटी में सभासद मुकेश गुप्ता को अध्यक्ष के अलावा मोहम्मद मियां, रोहित मिश्रा, उदित सिंह, नुसरत जहां, निर्माण कमेटी में अनुज गुप्ता को अध्यक्ष, विकास गुप्ता, सुशील गुप्ता, मुन्नी बेगम, फरजाना, विद्युत कमेटी में सौरभ सक्सेना को अध्यक्ष, आसिम रजा, सूरज यादव, राजेश कुमार, विनीता, अतिक्रमण कमेटी में नादिर रजा बरकाती को अध्यक्ष, उर्मिला देवी, राजो देवी, नेहा, क्रय विक्रय समिति में सौरभ अध्यक्ष, शराफत अली, नुसरत परवीन, दिनेश कुमार, शरीफ को सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन

इससे पहले सभी वार्डों के सफाई कर्मचारियों को अलग-अलग बुलाकर साफ-सफाई की जानकारी सभासद की मौजूदगी में ली गई। खराब सफाई पर कई सफाई कर्मचारियों को स्थानांतरण करने के निर्देश चेयरमैन ने दिए। विधायक बाबूराम पासवान, ईओ कृष्ण कुमार सोनकर सहित अधिकांश सभासद मौजूद रहे। संचालन लेखाकार दिनेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें