उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में मौजूद व्यापारी । स्रोत - व्यापारी
पीलीभीत। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक में शाखाएं खोलने का निर्णय किया गया।
बैठक में नगर अध्यक्ष रणवीर पाठक ने कहा कि जल्द ही नगर में एक अभियान चला कर हर ट्रेड की अलग शाखाएं बनाई जाएंगी। जिसमें उस ट्रेड का अध्यक्ष और महामंत्री होगा। इसके साथ ही शीघ्र ही सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा। इस मौके पर राशिद अंसारी, ऋषि कनौजिया, गौतम गुहा, रवि रस्तोगी, मोहम्मद ममनून, मुस्तकीम मलिक आदि मौजूद रहे। संवाद